फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Thieves break in and entered the house, cash, jewelery flown

सेंध लगाकर घर में घुसे चोर, नकदी-जेवरात उड़ाए

Sun, 27 Nov 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 27 Nov 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
Thieves break in and entered the house, cash, jewelery flown
ढेबरुआ क्षेत्र के रोइनिहवां में दिवार में कटी सेंध। - फोटो : अमर उजाला
परसा। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के घोरही उर्फ रौनिहवा गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

घोरही उर्फ रौनिहवा गांव निवासी सोमई भुज का परिजन अपने कमरों में सो रहे थे। अर्द्धरात्रि में चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घर में घुस गए। अंदर रखा बक्सा उठा ले गए। सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली तो चोरी की जानकारी हुई। खोजबीन शुरू की तो गांव के पूरब बाग में खाली बक्सा फेंका मिला, जिसकी कुंडी टूटी हुई थी।
विज्ञापन

गृहस्वामी के मुताबिक बक्से में 20 हजार रुपये नकद व करीब दो लाख रुपये तक के सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे। चोरों के इस दुस्साहस से सीमाई क्षेत्र में दहशत कायम है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष पीएन सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed