{"_id":"6acab092fd1bb77f1e0382f5","slug":"suitcase-stolen-by-breaking-the-window-of-a-car-parked-outside-the-lic-office-ambala-news-c-36-1-amb1001-171008-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एलआईसी दफ्तर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर सूटकेस चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एलआईसी दफ्तर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर सूटकेस चोरी
विज्ञापन
- 70 हजार की नकदी और कागजात ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के जगाधरी रोड स्थित एलआईसी दफ्तर के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा सूटकेस चोरी हो गया। सूटकेस में 70 हजार रुपये की नकदी, बैंक पासबुक, चेक बुक और अन्य दस्तावेज रखे हुए थे।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, जगाधरी के सेक्टर-18 निवासी व्यवसायी विनोद कुमार 7 अक्तूबर को कैंट आए थे। दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने अपनी काले रंग की हुंडई क्रेटा को जगाधरी रोड पर स्थित एलआईसी दफ्तर के पास (पेट्रोल पंप के नजदीक) खड़ा किया था। जब वे दोपहर करीब 1:45 बजे (महज 45 मिनट बाद) वापस अपनी गाड़ी के पास लौटे, तो गाड़ी के ड्राइवर साइड के पीछे वाली खिड़की का शीशा टूटा था और अंदर रखा काले रंग का सूटकेस गायब था।
सूटकेस में था सामान
विनोद कुमार ने बताया कि चोरी हुए सूटकेस में 70,000 रुपये की नकद राशि, एक्सिस बैंक की पासबुक व चेकबुक, इंडियन ओवरसीज बैंक की चेकबुक व अन्य जरूरी और गोपनीय व्यावसायिक दस्तावेज मौजूद थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी एएसआई संजय कुमार का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।