फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   theft of jewellery and cash

नकब लगाकर डेढ़ लाख के गहने आैर नगदी चोरी

Mon, 06 Jun 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 06 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
theft of jewellery and cash
चाेरी - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में रविवार की रात चोर एक व्यक्ति के मकान में नकब लगाकर अंदर घुस गए और नगदी व डेढ़ लाख के जेवरात उठा ले गए। सोमवार को सो कर उठने के बाद पीड़ित परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी।  
विज्ञापन


 डुमरियागंज क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पूरब दिशा में महीबुल्लाह पुत्र शोहराब का मकान है। रविवार की रात परिवार के लोग खाना खाकर घर के बाहर व छत पर सोने के लिए चले गए। उसी दौरान रात में अज्ञात चोर घर के पश्चिम व उत्तर दिशा में सेंध लगाकर घर के अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन


चोर अपने साथ घर में रखा एक पेटी, दो बैग, दो झोला व एक अटैची ले गए। यह जानकारी महीबुल्लाह के परिवार को तब हुई जब सुबह लोग जगने के बाद घर में दाखिल हुए। घर में सेंध कटा देख सभी के होश उड़ गए। इसी बीच गांव कुछ महिलाओं ने पास मौजूद नहर के पास टूटी पेटी व बिखरा सामान देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटैची की पहचान महीबुल्लाह ने घर से चोरी हुई अटैची के रूप में की। पीड़ित महीबुल्लाह ने बताया कि चोरी गए बैग व अटैची में 15 हजार नगद, सोने का एक जोड़ी झाला, एक हार, तीन कील के अलावा चांदी की हंसुली, पाजेब एक जोड़ी, कड़ा एक जोड़ी, अन्य कीमती सामान चोर उठा ले गए हैं। जिसकी कीमत कारीब डेढ़ लाख रुपये है।


पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष गोपालजी यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मौके पर सिपाही भेजकर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed