{"_id":"59eccc0c4f1c1bc1678b6cc8","slug":"the-youth-going-to-immersion-dropped-from-tractor-trolley-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा विसर्जन को जा रहा युवक ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिमा विसर्जन को जा रहा युवक ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
बस हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जा रहे जुलूस में शामिल युवक की ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर मौत हो गई। घटना शनिवार की देर रात सदर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड की है। घटना के बाद चालक मौके पर ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।
दीपावली पर पूजन के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित पूजा पंडालों में मां लक्ष्मी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। शनिवार को प्रतिमाओं को विर्सजन के लिए ले जाया जा रहा था। बताते हैं कि नगर के बेलसड़ मोहल्ले का निवासी आमिर पुत्र सदरे आलम (19) भी अपने दोस्तों के साथ विसर्जन में शामिल होने गया था। वह जुलूस में शामिल एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार था। डीजे पर बजते भक्ति धुन पर युवा थिरक रहे थे। स्टेशन रोड पर मालगोदाम के पास अचानक आमिर चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। जब तक लोग शोरगुल मचाते ट्रैक्टर रुकवाते, ट्रॉली का एक पहिया उस पर चढ़ गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बेलसड़ मोहल्ले में शोक छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर,चालक मौके पर ही ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने ले आई। इस बाबत प्रभारी एसओ ओंकार सहाय ने बताया कि पिता सदरे आलम की तहरीर पर ट्रैक्टर ट्रॉली के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।