फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The young man entered the police station attack

थाने में घुसकर युवक पर हमला

Sun, 03 Apr 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 03 Apr 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
The young man entered the police station attack
जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए जाते मारपीट के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
होली के दिन हुए विवाद को लेकर युवकों के गुट ने थाने में घुस कर एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की। सभी नशे में धुत थे। सबने पंद्रह मिनट तक थाना परिसर में जमकर तांडव किया। पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई करते हुए 7 लोगों का चालान कर दिया। मामला सदर थाना परिसर में व शनिवार रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

पुलिस ने बेलसड़ के 6 व सिसहनिया मोहल्ला के एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक होली के दिन थाना परिसर के पीछे स्थित मोहल्ला सिसहनिया निवासी अजय कुमार का विवाद बेलसड़ निवासी धर्मेंद्र से हो गया था।
विज्ञापन

घटना के समय धर्मेंद्र व मोहल्ला निवासी साथी रामबेलाल, राममिलन, पवन कुमार, फागू व राजकुमार ने पहले शराब पी। इसी दौरान जिला पंचायत कार्यालय के पास उन्हें अजय कुमार दिख गया। नशे की स्थिति में उन्होंने अजय को मारने के लिए दौड़ाया तो वह जान बचाने की नीयत से थाना परिसर में भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर के अंदर स्थित शिव मंदिर के पास ही पहुंचा था कि हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और मारने पीटने लगे। परिसर में हो रही मारपीट की आवाज को सुन पुलिस कर्मी हरकत में आए और सभी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed