{"_id":"579254a14f1c1b875fc4b5fa","slug":"the-recent-death-of-the-suspect-from-burning-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल जलने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हाल जलने से विवाहिता की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 22 Jul 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
जलते अंगारों से होली खेलते लोग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया बाजार में 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हाल में जलने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
चेतिया निवासी बहरैची के पुत्र धर्मेंद्र की शादी नेपाल के बनगाई गांव निवासी संजना से 3 वर्ष पूर्व हुई थी। धर्मेंद्र के मुताबिक गुरुवार देर रात संजना ने खुद को कमरे में बंद करके आग लगा लिया। जब तक घर के लोग दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाते, बुरी तरह झुलसने से संजना की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मां, भाई व चाचा भी मौके पर पहुंचे। मिश्रौलिया के प्रभारी थाना अध्यक्ष राम मुकुंद यादव ने बताया कि मृतका के पति ने सूचना दी थी। नायब तहसीलदार बांसी की मौजूदगी में पंचनामा करके लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।