फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The killer was arrested along with his wife, mother, son

मां का हत्यारा पुत्र पत्नी समेत गिरफ्तार हुआ

Mon, 22 Aug 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 Aug 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
The killer was arrested along with his wife, mother, son
अपराध - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के अइचनी गांव में भूमि विवाद को लेकर वृद्ध मां की नृशंस हत्या के आरोपी पुत्र को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल उसकी पत्नी व बेटे को भी हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उन्होंने जमीन विवाद में हत्या की बात स्वीकार की। आरोपियों ने यह भी बताया कि उनका निशाना छोटा भाई कमलेश था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन

 पुलिस लाइन सभागार में आरोपियों को मीडिया के समक्ष पेश करते हुए एएसपी मंशाराम गौतम ने बताया कि 19 अगस्त को खेसरहा थाना क्षेत्र के अइचनी गांव निवासी शांति देवी (80) पत्नी त्रियुगी तिवारी अपने छोटे बेटे अखिलेश के साथ खेसरहा क्षेत्र के मरवटिया बैंक पर पेंशन की रकम निकालने जा रही थी।
विज्ञापन

इस बीच जमीन बेचने के शक में बड़े बेटे लालजी ने अपनी पत्नी मोना व पुत्र पिंटू के साथ बाइक से पीछा करते हुए सकारपार गांव स्थित एक राइस मिल के पास रोक लिया। इस बीच साथ में लाए गड़ासे से अखिलेश पर वार करने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से भाग निकला। सड़क पर पड़ी मां को गड़ासे से काटकर मौत के घाट उतार दिया। खेसरहा थाने में हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ बांसी महिपाल पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र के पेड़ारी चौराहा के पास मौजूद है, वह कहीं भागने के प्रयास में हैं। टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। टीम ने दौड़ाकर तीनों को पकड़ लिया। इनके पास से हत्या में प्रयोग किया किया गया खून से सना गड़ासा व बाइक बरामद किया गया है। टीम में एसओ खेसरहा आरडी मौर्य, उपनिरीक्षक विकास सिंह, शिवसहाय पांडेय, सिपाही योगानंद यादव, ध्यानचंद यादव, बीरबल यादव, श्रवण कुमार यादव, श्वेता शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed