फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The injured woman's death by beating, murder case

पिटाई से घायल महिला की मौत, हत्या का केस

Thu, 30 Jun 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 30 Jun 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
The injured woman's death by beating, murder case
अस्पताल - फोटो : amar ujala
डुमरियागंज। ससुराल में पिटाई से बुरी तरह जख्मी महिला की बुधवार देर रात अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। महिला के पिता ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर के आधार पर महिला के पति, देवर सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पथरा थाना क्षेत्र के तिगोड़वा गांव निवासी यूसुफ ने करीब 15 वर्ष पूर्व अपनी बेटी जैबून्निशां (35) का निकाह भवानीगंज थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी अजीमुल्लाह के पुत्र सलाहुद्दीन उर्फ मुन्नू से किया था। यूसुफ का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग बेटी को प्रताड़ित करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

आए दिन मार-पीट करते थे। मायके में भी इसकी कई बार शिकायत की, लेकिन घरेलू मामला बताकर उसे शांत करा देते थे। यूसुफ के मुताबिक बुधवार की रात ससुराल के लोगों ने जैबुन्निशा की बुरी तरह पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी चीख-पुकार सुनकर पास-पड़ोस के लोगों ने सूचना उसे दी। रात में ही बेटी के ससुराल पहुंचा तो जैबुन्निशां गंभीर हालत में मिली। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पिता ने जैबुन्निशां के पति, देवर, पति के बहनोई व एक अन्य पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

इस संबंध में भवानीगंज एसओ गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि  तहरीर मिली है। चारों आरोपियों के खिलाफ मानव वध की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed