{"_id":"577555504f1c1b454879b3ea","slug":"the-injured-woman-s-death-by-beating-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से घायल महिला की मौत, हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई से घायल महिला की मौत, हत्या का केस
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 30 Jun 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। ससुराल में पिटाई से बुरी तरह जख्मी महिला की बुधवार देर रात अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। महिला के पिता ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर के आधार पर महिला के पति, देवर सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
पथरा थाना क्षेत्र के तिगोड़वा गांव निवासी यूसुफ ने करीब 15 वर्ष पूर्व अपनी बेटी जैबून्निशां (35) का निकाह भवानीगंज थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी अजीमुल्लाह के पुत्र सलाहुद्दीन उर्फ मुन्नू से किया था। यूसुफ का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग बेटी को प्रताड़ित करते आ रहे हैं।
आए दिन मार-पीट करते थे। मायके में भी इसकी कई बार शिकायत की, लेकिन घरेलू मामला बताकर उसे शांत करा देते थे। यूसुफ के मुताबिक बुधवार की रात ससुराल के लोगों ने जैबुन्निशा की बुरी तरह पिटाई कर दी।
विज्ञापन
उसकी चीख-पुकार सुनकर पास-पड़ोस के लोगों ने सूचना उसे दी। रात में ही बेटी के ससुराल पहुंचा तो जैबुन्निशां गंभीर हालत में मिली। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पिता ने जैबुन्निशां के पति, देवर, पति के बहनोई व एक अन्य पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
इस संबंध में भवानीगंज एसओ गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। चारों आरोपियों के खिलाफ मानव वध की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।