फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The dispute resulted in the assault of children, death of father

बच्चों के विवाद में हुई मारपीट, पिता की मौत

Tue, 21 Jun 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 21 Jun 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
The dispute resulted in the assault of children, death of father
पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम लौकिहवा में बेसहारा हुए बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। बच्चों के बीच विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में पिता की जान चली गई। घटना पथरा थाना क्षेत्र के लौकिहवा गांव में सोमवार की दोपहर की है। अस्पताल में भर्ती गंभीर रूप से जख्मी पिता ने देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पथरा थाना क्षेत्र के लौकिहवा गांव में सोमवार दोपहर गांव निवासी इस्माइल (35) के दस वर्षीय पुत्र अनीस को गांव के ही शफीक के पुत्र ने आपस के विवाद को लेकर पीट दिया। अनीस ने पिता इस्माइल को घटना की जानकारी दी तो इस्माइल मामले को लेकर शफीक के घर पहुंच गए।
विज्ञापन

वहां विवाद बढ़ गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्ष में हुई मारपीट में इस्माइल के सिर पर गंभीर चोट आई। आनन-फानन में ग्रामीण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उन्हें बेंवा सीएचसी ले गए, वहां से रेफर होने के बाद जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया। रात करीब साढ़े नौ बजे इलाज के दौरान इस्माइल की मौत हो गई। इस संबंध में पथरा एसओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी शफीक व उसके पिता हनीफ को थाने पर बैठाया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed