{"_id":"57a61f104f1c1b26112b8932","slug":"tamper-resistance-of-the-woman-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर महिला को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर महिला को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
युवती को खींचा, एसिड अटैक की दी धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक ने महिला प्रेरक की पिटाई की, फिर उसके मोबाइल और जेवरात लूट लिए। किसी तरह जान बचाकर युवती पास के गांव में पहुंची। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो युवक फरार हो गया। बुरी तरह जख्मी हालत में देर रात ग्रामीणों ने प्रेरक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। मामला चिल्हिया थाना क्षेत्र के बेलवा-मलपार गांव के मध्य का है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती गांव में ही प्रेरक के रूप में कार्यरत है। पिता की मौत के बाद वह चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने जीजा के यहां रहकर रोज अपने गांव पढ़ाने जाती थी। विद्यालय से छुट्टी के बाद वह घर चली गई थी। देर शाम वह जीजा के घर लौट रही थी।
वह मलपार व बेलवा गांव के बीच नहर के पास पहुंची थी, तभी पीछे से आए एक युवक ने उसकी साइकिल रोककर छेड़खानी शुरू कर दी। महिला प्रेरक ने इसका विरोध किया तो युवक उसे पीटने लगा। उसने नाक-कान के आभूषण व मोबाइल छीन लिया। युवती किसी तरह जानबचाकर भागी और मलपार गांव में पहुंची। उसकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए और सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर तत्काल एसओ अनिल कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवती को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूरी रात इलाज के बाद स्थिति में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उसे शनिवार की सुबह घर भेज दिया। इस संबंध में एसओ चिल्हिया अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी होने के तत्काल बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पीड़िता की तहरीर पर बेलवा गांव निवासी प्रहलाद उर्फ करिका के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। सीओ शोहरतगढ़ मामले की जांच कर रहे हैं।