फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Talks with mobile youth cut off from train

मोबाइल से बात करता युवक ट्रेन से कटा

Sat, 14 Oct 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Sat, 14 Oct 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Talks with mobile youth cut off from train
एक्सीडेंट के बाद ट्रेक पर पड़ी लाशें
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के छतहरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे लखनऊ से गोरखपुर आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक रेलवे लाइन पर बैठकर मोबाइल से बात कर रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आकर वह कट गया जिससे उसकी मौत हो गई। युवक छतहरा गांव का निवासी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन

क्षेत्र के छतहरा गांव निवासी बबलू विश्वकर्मा (30) पुत्र सीताराम की शुक्रवार की शाम घूमने के लिए घर से निकला था। लोगों की माने तो बबलू रेलवे लाइन पर बैठकर मोबाइल फोन से बात कर रहा था। तभी ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में वह आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव की शिनाख्त की। वहीं, परिजनों की मौजूदगी में युवक की पहचान बबलू के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि छतहरा गांव निवासी बबलू (30) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed