फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sticks, 13 injured in land dispute

भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, 13 जख्मी

Sun, 31 Dec 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 31 Dec 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sticks, 13 injured in land dispute
घ्‍ाायल - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में रविवार की सुबह भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों से चार महिला सहित तेरह लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और घायलों को उसका सीएचसी ले गए जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है इसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई। क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी फूलचंद यादव व लाल बहादुर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर रविवार की सुबह दोनों पक्ष लाठी डंडे के साथ आमने- सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। वहीं, आसपास के लोगों ने बीच- बचाव करके मामले को शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष से फूलचंद, दिलीप, दिनेश, अजय, विमला देवी, जितेंद्र घायल हुए हैं। जबकि दूसरे पक्ष से लालबहादुर, सुशीला, विरंजी, शिवकुमारी, पुर्नवासी, श्यामसुंदर व सुमित्रा घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष एसके सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed