फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SP leader arrested including brother for murder

हत्या के आरोप में भाई समेत सपा नेता गिरफ्तार

Mon, 16 Oct 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
SP leader arrested including brother for murder
गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ पुलिस ने सोमवार को इश्हाक हत्याकांड का खुलासा किया। हत्या के आरोप में थाना क्षेत्र के ग्राम बनरही निवासी सपा नेता हरि नारायण यादव व भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

  थाना क्षेत्र में 28 मई की देर रात को बनरही गांव में अलग-अलग स्थानों पर सो रहे दो लोगों पर धारदार हथियार व लाठी से अज्ञात हमलावरों ने हमला किया था। इसमें मूसे के पुत्र इश्हाक की मौत हो गई थी। सात सौ मीटर की दूरी पर रोमनदेई गांव के मोड़ पर सो रहे रमजान अली पर जानलेवा हमला किया गया था। हमलावरों ने रमजान को मृत जान कर छोड़ा। मृतक के बड़े पुत्र शाह मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू किया। छानबीन में हत्या का मूल कारण ग्राम प्रधान पद पर हुए चुनाव की रंजिश पाई गई।
विज्ञापन

 एसओ शोहरतगढ़ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि बनरही निवासी हरिनरायन यादव, जो वर्तमान में सपा के विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ का अध्यक्ष है व भाई शिव प्रसन्न यादव ने प्रधानी चुनाव की रंजिश व जमीन को हड़पने के प्रयास में इश्हाक की हत्या की थी। घटना को दूसरा रूप देने के लिए आरोपियों ने घटना स्थल से करीब सात सौ मीटर दूर दूसरे व्यक्ति पर भी हमला किया। घटना में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने परसा रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed