फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Son upset father had approached police

बेटे से परेशान पिता ने पुलिस से लगाई गुहार

Tue, 15 Mar 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 15 Mar 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Son upset father had approached police
बाराबंकी के विकास खण्ड बंकी के प्राथमिक विद्यालय चेचरुवा में बारिश के पानी में कुछ इस तरह स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
जोगिया कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे से जान-माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। सिरसिया गांव निवासी अर्जुन पांडेय ने मंगलवार को एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसका बड़ा बेटा अभिमन्यु शुरू से ही बिगड़ैल किस्म का था।
विज्ञापन

लगातार इस बात का दबाव बनाता रहा कि पैतृक संपत्ति बेच कर उसे पैसा दिया जाए। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाता और जान से मारने की धमकी देता। इसी बीच वह एक बाहरी महिला लेकर घर आ गया और कहा कि वह उसकी पत्नी है।
विज्ञापन

गांववालों के विरोध पर वह, महिला को लेकर नौगढ़ रहने लगा। बड़े बेटे की इन हरकतों से आजिज होकर उन्होंने अपनी सारी संपत्ति अपने दो छोटे बेटों के नाम वसीयत कर दी। जिसके बाद अभिमन्यु आग बबूला हो गया और उन्हें धमकाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सब चलता रहा और इसी दौरान अभिमन्यु अचानक लापता हो गया। जिसके बाद उसके साथ रह रही महिला ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।  संपत्ति न मिलने की दशा में महिला उन्हें व दोनों बेटों को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे रही है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उसका बड़ा बेटा साजिशन लापता है। ताकि उसके साथ रहने वाली महिला उन्हें संपत्ति के लिए ब्लैक मेल कर सके। स्थानीय पुलिस से कई बार शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में एएसपी मंशाराम गौतम ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed