{"_id":"57d0506e4f1c1b876a31717a","slug":"smack-traffickers-arrested-with-rs-57-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"57 लाख रुपये के स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
57 लाख रुपये के स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
तस्कर को दबोच लिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी 50 वीं वाहिनी के जवानों ने बुधवार को बढ़नी में भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 567 के पास 57 लाख रुपये की स्मैक के साथ बाइक सवार तस्कर को दबोच लिया। एसएसबी ने बरामद स्मैक व बाइक सहित आरोपी को ढेबरुआ पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी जिले के इटवा थाना क्षेत्र का निवासी है।
प्रभारी सहायक सेनानायक गौरव कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम करीब छह बजे मुखबिर से सूचना मिली की एक तस्कर नेपाल से स्मैक लेकर सीमा में प्रवेश करने वाला है। इसके बाद एसआई राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर पिलर संख्या 567 के पास घेराबंदी की गई। इस बीच एक बाइक सवार नेपाल से आता हुआ दिखाई दिया। सीमा पार करते ही टीम के जवानों ने उसे रोक लिया। पूछताछ व तलाशी के दौरान युवक के पास 57 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। पकड़े गए युवक की पहचान अब्दुल रब ग्राम कम्हरिया थाना इटवा के रूप में की गई। उसके पास से एक बाइक भी बरामद की गई। इस संबंध में एसएसबी के कमांडेट देशराज सिंह ने बताया कि पकड़े गए स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 57 लाख रुपये है। सहायक कमांडेट जनार्दन मिश्र ने बताया कि बरामद स्मैक व तस्कर को बाइक सहित ढेबरुआ पुलिस को सौंप दिया गया है। उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।