फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   seceratory suspended

अपात्रों को आवास देने के मामले में सेक्रेटरी निलंबित

Mon, 15 May 2017 10:26 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 15 May 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। 
विज्ञापन

भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में तैनात सेक्रेटरी मुख्तार अली को फर्जी आवास आवंटन के मामले में निलंबित कर दिया गया है। सस्पेंड सेक्रेटरी मुख्तार अली के पास 26 ग्राम पंचायतों का चार्ज है। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीपीआरओ ने सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि के प्रथम खातों पर रोक लगा दी है। 

भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के बिजवार बढ़ई गांव निवासी अखिलेश प्रसाद मिश्रा ने 14 अक्टूबर 2016 को डीएम से शिकायत कर अपने ग्राम पंचायत में अपात्रों को इंदिरा आवास दिए जाने का आरोप लगाया था। पांच माह बीत जाने के बाद भी इस मामले पर कोई जांच नहीं हुई। दो मई को राप्ती नदी कटान का निरीक्षण करने आए मंडलायुक्त को अखिलेश व गांव के अन्य लोगों ने शिकायती पत्र देकर मामले की जांच करने की मांग उठाई। मंडलायुक्त ने खुद गांव में जाकर जांच करने का निर्देश डीपीआरओ को दिया था। डीपीआरओ ने जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने व अपात्रों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के आरोप में सेक्रेटरी मुख्तार अली को निलंबित कर दिया है। साथ ही बीडीओ को पत्र भेजकर मुख्तार अली के चार्ज लिए ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि के प्रथम खाते से धनराशि की निकासी पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा डीपीआरओ ने सभी संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधकों को भी पत्र जारी कर सेक्रेटरी के हस्ताक्षर पर लेनेदेन करने से मना कर दिया है। 
विज्ञापन

इस संबंध में भनवापुर ब्लॉक के प्रभारी बीडीओ अशोक कुमार दुबे ने बताया कि डीपीआरओ के निर्देश पर आरोपी सेक्रेटरी को निलंबित कर कार्यमुक्त कर दिया गया है। अपात्रों ने अगर सरकारी धन आहरित किया है तो उनसे रिकवरी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed