फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Scotty hit the shot, then firing

स्कूटी में टक्कर मारकर गिराया, फिर फायरिंग

Mon, 12 Sep 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 12 Sep 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Scotty hit the shot, then firing
शोहरतगढ़ के दहियाड़ में घटना स्थल पर मौजूद वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के दहियाड़ गांव के पास सोमवार की देर शाम मैजिक सवार बदमाशों ने युवक पर जानलेवा हमला किया। पहले स्कूटी में टक्कर मारकर युवक को सड़क पर गिरा दिया, फिर उसकी ओर पिस्टल से कई फायर किए।
विज्ञापन

फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया, जबकि स्कूटी-मैजिक की टक्कर से उसका पैर जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मैजिक सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी इंद्रमणि दुबे थाना क्षेत्र के ग्राम परास पिंडा का निवासी है। उसके भाई चिंतामणि की दो वर्ष पूर्व हत्या हुई थी, जिसमें सुनील आरोपी था। बाद में कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था। घटना को इसी हत्याकांड से जोड़ कर देखा जा रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दहियाड़ गांव निवासी सोनू सोमवार को किसी काम से स्कूटी से रिश्तेदार के साथ शोहरतगढ़ गया था। लौटते समय गांव के मोड़ के पास एक मैजिक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार कर गिरा दिया। सड़क पर गिरे सुनील पर मैजिक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।  इतने में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बदमाश भागने लगे। मैजिक के चालक को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। छानबीन में चालक की पहचान इंद्रमणि दुबे के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैजिक की तलाशी लेने के दौरान गाड़ी में बने बाक्स में रखा एक पिस्टल व कुछ कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो वर्ष पूर्व बांसी कोतवाली क्षेत्र में इंद्रमणि के भाई चिंतामणि की हत्या हुई थी। इसमें सुनील सिंह आरोपी बनाया गया था।  हत्याकांड के मुकदमे का फैसला एक माह पूर्व हुआ था। इसमें आरोपी  सुनील उर्फ सोनू सिंह बरी हो गए थे। इस संबंध में एएसपी मंशाराम गौतम ने बताया कि सोनू सिंह ने तहरीर में स्कूटी को मैजिक टक्कर मार कर गिराने के बाद फायर करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति मैजिक का चालक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed