फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   rape victim arrested in kapilvastu

रेप के आरोपी गिरफ्तार

Wed, 15 Feb 2017 11:11 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो Updated Wed, 15 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
rape victim arrested in kapilvastu
नेपाल के कपिलवस्तु में पुलिस की गिरफ्त में रेप अभियुक्त। - फोटो : अमर उजाला
कपिलवस्तु। किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने व मासूम बच्ची के दुष्कर्म व हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी अपराधियों के भारत में छिपे होने की सूचना पर एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है, जो सप्ताह भीतर दोनों घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार करेगी। 
विज्ञापन

तौलिहवां से आठ किमी दूर अंदर गांव में सत्रह वर्ष की किशोरी के साथ छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल किया था। परिजनों की तहरीर व वीडियो को आधार बनाकर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए दो को गिरफ्तार किया। अब्दुल राशिद और राहत हुसैन को सार्वजनिक करते हुए कपिलवस्तु पुलिस ने बताया कि पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक अन्य आरोपी भारतीय सीमा में दाखिल हो चुके हैं। कमालुद्दीन व धर्मेंद्र सहित दो अन्य के नामों की जानकारी प्राप्त हुई है। इन पर यौन अपराध का मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, चंद्रौटा में सात वर्ष की बच्ची को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में भीम बहादुर को गिरफ्तार किया गया है। भीम बहादुर से घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। भीम बहादुर के विरुद्ध नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा कायम किया गया है। संबंध में जिला प्रहरी प्रमुख भोजगंग शाह ने बताया कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है जो प्रहलाद अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय अधिकारियों से संपर्क कर गिरफ्तारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed