{"_id":"6af46380db93cbc71808172d","slug":"from-the-end-of-november-speeding-fines-will-also-be-issued-via-cameras-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107003-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नवंबर अंत से कैमरों से ओवरस्पीडिंग के भी कटेंगे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नवंबर अंत से कैमरों से ओवरस्पीडिंग के भी कटेंगे चालान
विज्ञापन
- नौ महीने में 10.66 लाख चालान काटकर लगाया 200.66 करोड़ रुपये जुर्माना, अगस्त में सबसे ज्यादा कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तीसरी आंख से निगरानी की जा रही है। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के जरिए जनवरी से सितंबर 2026 तक 10 लाख 66 हजार 385 चालान काटे गए। इन पर 200.66 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। अगस्त में सबसे ज्यादा 1 लाख 64 हजार 773 चालान काटे गए। अब नवंबर के अंत से ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों के भी कैमरों से चालान काटे जाएंगे। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के सीईओ पीसी मीणा ने बताया कि आईटीएमएस के कैमरे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से जुड़े हैं। यहां से 24 घंटे निगरानी होती है। पहले चरण में 1200 और सीएसआर के तहत 365 कैमरे लगाए गए। फिलहाल 1565 कैमरे सक्रिय हैं।
दूसरे चरण में 258 स्थानों पर 2722 कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनमें 1406 एएनपीआर, 102 रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन, 74 पीटीजेड, 759 सामान्य निगरानी, 347 फेस रिकग्निशन और 20 स्पीड रडार कैमरे शामिल हैं। सीएसआर के तहत एक हजार अतिरिक्त कैमरे लगाने की भी योजना है। इसके बाद कुल संख्या 5287 हो जाएगी। अभी कैमरों से रेड लाइट जंप, स्टॉप लाइन पार करने, बिना हेलमेट, तीन सवारी और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर चालान काटे जा रहे हैं। ओवरस्पीडिंग भी इसमें शामिल होगी। इसके अलावा जलभराव संभावित स्थानों, नालों के इनलेट और कचरा डालने वाले संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी भी की जाएगी।