{"_id":"581235804f1c1b994fbc3dd9","slug":"punjab-police-handle-rose-lovers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े प्रेमी युगल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े प्रेमी युगल
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Oct 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
कहीं आपका प्यार आकर्षण तो नहीं? ऐसे जानें
- फोटो : gettyimages
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। गुरुवार को पंजाब पुलिस ने प्रेमी युगल को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से बरामद कर अपने साथ ले गई। पंजाब में रहकर काम करने वाला युवक वहां की एक लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर अपने गांव भगा लाया था।
क्षेत्र का 25 वर्षीय युवक पंजाब में छोले भटूरे की दुकान पर काम करता है। युवक का पड़ोस में रहने वाली लड़की से प्रेम हो गया। आरोप है कि 20 अक्टूबर को युवक बहला फुसला कर युवती को पंजाब से अपने गांव भगा लाया। उसके बाद लड़की के परिजनों ने थाना रूपनगर पंजाब में लड़की भगाने की तहरीर दी। लडकी के परिजनों की तहरीर पर पंजाब पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई। गुरुवार को पंजाब पुलिस प्रेमी युगल की तलाश में दुकान पर काम कर रहे युवक के गांव पहुंची और आरोपी युवक के साथ लड़की को हिरासत में लेकर पंजाब ले गई।
पंजाब पुलिस के एसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि खोजबीन की गई तो दोनों का लोकेशन जनपद सिद्धार्थनगर के थाना क्षेत्र शोहरतगढ के एक गांव में मिला। उसी आधार पर युवक के घर दविश देकर लड़की को बरामद किया। शोहरतगढ़ के प्रभारी एसओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि पंजाब पुलिस थाना क्षेत्र से युवक व पंजाब की युवती को बरामद कर अपने साथ ले गई।