फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   priest shot dead in temple, during sleep

मंदिर में सो रहे पुजारी की गोली मारकर हत्या

Sun, 04 Sep 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
ब्यूरो अमर उजाला/सिद्धार्थनगर Updated Sun, 04 Sep 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
priest shot dead in temple, during sleep
पुुजारी की हत्‍या के बाद पूछताछ करती पु‌ल‌िस। - फोटो : अमर उजाला
परसा। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के धनौरा मुस्तकहम गांव में शनिवार की रात बदमाशों ने दुर्गा मंदिर के पुजारी गोली मारकर हत्या कर दी। मंदिर में सो रहे 62 वर्षीय पुजारी के सिर में गोली लगी। मौके से दो खोखा बरामद हुआ।  
विज्ञापन


पास में सो रहे रिश्तेदार सुबह पुजारी को जगाने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। रिश्तेदार व आसपास के अन्य लोगों से पूछताछ की। फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


धनौरा मुस्तकहम गांव निवासी सुकई दास (62) गांव के ही दुर्गा मंदिर में पुजारी थे। वह मंदिर परिसर में ही आवास बनाकर रहते थे। रोजाना की तरह परिसर में ही चारपाई पर सो रहे थे। आधी रात में अज्ञात बदमाशों ने पुजारी के सिर में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगल की चारपाई पर सो रहे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के महराजगंज पुलिस चौकी के ननमोहरा गांव निवासी तौलेश्वर दास (73) के मुताबिक रविवार की सुबह 5 बजे तक भी सुकई दास की नींद नहीं खुली तो वह जगाने पहुंचे, जहां चारपाई पर खून पसरा था।

सुकई दास लहूलुहान हाल में मृत पड़े थे। उन्होंने सूचना आसपास के लोगों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पास से ही 312 बोर का दो खोखा बरामद हुआ। एसपी महेंद्र यादव, सीओ शोहरतगढ़ सुनील कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

एसपी ने बताया कि तौलेश्वर दास खुद को मृतक का फूफा बता रहा है। वह अक्सर यहां आता-जाता था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिवार में कोई नहीं था और न ही किसी से कोई विवाद सामने आया है।

उसके नाम पर नौ बीघा खेत था, जिसमें से साढ़े 5 बीघा मंदिर के नाम पर कर चुका था। शेष भूमि पत्नी विरमा देवी के नाम थी, जिसकी दो माह पूर्व मृत्यु हो गई थी। हत्या के पीछे जमीन हड़पने का प्रयास कारण हो सकता है। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है। पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

गले से नीचे नहीं उतर रहा रिश्तेदार का बयान
पुजारी सुकई दास का खुद को रिश्तेदार बताने वाले तौलेश्वर दास का बयान कई सवाल खड़े कर रहा है। शनिवार की रात दोनों मंदिर परिसर में अलग-अलग चारपाई पर सोए थे। दोनों चारपाई के बीच की दूरी महज डेढ़ से दो मीटर ही होगी। बावजूद 312 बोर के असलहे से फायर होने पर गोली की आवाज न सुनाई देने से हर कोई हतप्रभ है। जानकारों के मुताबिक 312 बोर से फायर पर आवाज 100 मीटर तक गूंजती है, ऐसे में दो मीटर दूर चारपाई पर सोए रिश्तेदार को गोली की आवाज कैसे नहीं सुनाई दी। पुलिस भी इस पर संदेह जता रही है। यही कारण भी है कि घटना के बाद रिश्तेदार से पूछताछ का सिलसिला लगातार जारी है। देर रात तक पुलिस थाने पर बैठाए रही।

मौके पर पहुंचे हियुवा नेता, जताया आक्रोश
पुजारी के हत्या की खबर मिलते हियुवा कार्यकर्ता धनौरा मुस्तकहम गांव पहुंच गए। प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, देवीपाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता, जिला प्रभारी श्यामधनी राही, जिला उपाध्यक्ष भानप्रताप सिंह, जिला महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया। कड़ी भर्त्सना करते हुए इसे पुलिस की लापरवाही का परिणाम बताया। कहा कि पिछले दिनों इसी गांव से एक युवक नाबालिग लड़की को अपहरण कर ले गया था। पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर पाई, जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। भाजपा नेता चौधरी अमर सिंह ने भी घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस से शीघ्र बदमाशों के गिरफ्तारी की मांग की।


गांव निवासी युवक ने दी है हियुवा नेता को धमकी
पुजारी की हत्या से 24 घंटे पहले ही देवीपाटन मंडल के प्रभारी सुभाष गुप्ता को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी। धमकी देने वाला व्यक्ति इसी गांव का निवासी बताया जाता है। पुजारी की हत्या के बाद हियुवा नेता और उनके परिजनों में भय बना हुआ है। कार्यकर्ताओं ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed