{"_id":"58921bdc4f1c1b4a40e8086f","slug":"pan-masala-of-13-lakh-seize","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 लाख का पान मसाला बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 लाख का पान मसाला बरामद
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
13 लाख का पान मसाला बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना पुलिस ने बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग के दौरान नकदी समेत भारी मात्रा में पान मसाला की बरामदगी किया। पुलिस ने 1.26 लाख नकदी व 115 बैग में भरा करीब 13 लाख का पान मसाला सीज किया।
एसओ भवानीगंज सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि चंद्रदीप घाट के पास सचल दस्ता के प्रभारी जगदंबा सिंह, एसआई जुबेर अली, आरक्षी कमल किशोर, हरिओम पांडेय व बृजेश कुमार चौधरी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सादुल्लाह नगर की तरफ से आ रही पिकअप को रोका। तलाशी ली गई, तो 2000 के 15, पांच सौ के 32, सौ के 612 व पचास के 176 नोट के रूप में 1.26 लाख रुपये बरामद हुए। मौके पर कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। थाने पर पूछताछ में चालक ने नाम महराजगंज के थाना फरेंदा के ग्राम गोविंदपुर निवासी सुरेंद्र चौधरी व साबिर अली बताया। भवानीगंज कस्बे में चेकिंग के दौरान एक पिकअप में लदा पान मसाला बरामद हुआ। पान मसाला 115 बैग में भरा हुआ था। कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद पान मसाला कस्बा निवासी एक व्यापारी का बताया गया।