फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Newly married lady murder for dowary

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Sat, 24 Oct 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Oct 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दहेज के लिए शुक्रवार देर रात ससुराल पक्ष ने विवाहिता की हत्या करने के बाद शव को महाराजगंज जनपद में राप्ती नदी के पास फेंक दिया।
पुलिस ने विवाहिता का शव व घटना में प्रयुक्त गाड़ी को बरामद कर लिया है। विवहिता का नाम सरोज (25) है व मामला लोटन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरिवंशपुर चौकी के ठोठरी गांव का है।
मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने ससुर, सास, पति व देवर के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
मृतका की मां शिवकुमारी के मुताबिक कि सरोज की शादी तीन वर्ष पूर्व हरिवंशपुर निवासी मुन्ना पुत्र मनबहाल से धूमधाम से किया गया था।
ससुराल पक्ष के लोग साइकिल व दस हजार रुपये दहेज की मांग करने लगे। दहेज को लेकर पुत्री को प्रताड़ित करने लगे।
घटना के दिन पुत्री को जला कर मार दिया और लाश को गायब कर दिया। सूचना मिलने पर ससुराल में पूछताछ किया तो ससुर ने कहा कि वह कहीं भाग कर चली गई है।
पुलिस को सूचना दी गई तो छानबीन में पता चला कि लाश को महराजगंज जनपद में धानी पुल के पास राप्ती नदी के किनारे ठिकाने लगाया गया है।
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि एक गाड़ी से लाश को ठिकाने लगाया गया है। बाद में पुलिस ने उस गाड़ी को भी बरामद कर लिया।
पुलिस ने मनबहाल, मुन्ना, रिंकू, सूरज व मनबहाल की पत्नी के खिलाफ दहेज हत्या, दहेज उत्पीड़न समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
इस संबंध में एसओ लोटन एसके सरोज ने बताया कि शव की बरामदगी कर ली गई है। घटना में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद हो गई है।
ससुराल पक्ष के लोग घटना के बाद से फरार हैं, गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed