फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nepal border was checking

नेपाल सीमा पर की गई सघन चेकिंग

Mon, 25 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर Updated Mon, 25 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। देश में विभिन्न स्थानों पर आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े
विज्ञापन
लोगों की गिरफ्तारी और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर नेपाल सीमा पर रविवार से विशेष चौकसी बरती जा रही है।

इसी के तहत एसएसबी की डॉग स्क्वायड टीम पूरी सीमा खंगाल रही है। सोमवार को ‘लालू’ और ‘लिली’ ने बारीकी से हर आने-जाने वाले दो और चार पहिया वाहनों की छानबीन की।

सीमा से लगे गांवों में रात भर विशेष जांच जारी रही। छानबीन का यह सिलसिला गणतंत्र दिवस पर भी जारी रहेगा।
पठानकोट आतंकी हमला, आईएसआईएस से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर रखा है।

नेपाल की खुली सीमा से सटे जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। इसे देखते हुए रविवार से ही सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त जारी है।दिन भर चेकिंग के बाद सशस्त्र सीमा बल द्वितीय वाहिनी के जवानों ने पूरी रात सीमा से सटे गांवों को खंगाला। नो मेंस लैंड एरिया डॉग स्क्वायड टीम के साथ गश्त की। सोमवार की सुबह से ही अलीगढ़वा बार्डर पर स्पेशल टीमें जम गई थी।

हर आने-जाने वाले पर पैनी निगाह रखी जा रही थी। हेड कांस्टेबल कुंदेश कुमार और परमानन्द के साथ डॉग स्क्वायड लालू और लिली वाहनों की डिक्की, बैग, छोला सहित अन्य सामानों को खंगालते रहे। खाने-पाने के सामानों को भी चेकिंग के बाद ही सीमा से आर-पार लाने-ले जाने दिया गया। चेकिंग का यह क्रम खुनुवां और ककरहवां बॉर्डर पर भी रहा। लोटन, हरवंशपुर,धनगढ़वा,नरकुल,बजहां,पकड़ीहवा,खुनुवां, धनौरा, कोटिया, महादेवा बुजुर्ग, लोहटी सहित दर्जनों गांवों में एसएसबी ने स्पेशल सर्च अभियान चलाया।

नेपाल के कृष्णानगर से सटे बढनी बार्डर पर एसएसबी की 50वीं बटालियन ने सर्च अभियान चलाया। बार्डर के मलगहिया, त्रिलोकपुर सहित अन्य गांवों में भी टीमों ने गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था टटोली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed