फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Murdered body found in guava gardens

अमरुद के बाग में मिला युवक का अधजला शव

Mon, 20 Nov 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 20 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Murdered body found in guava gardens
सड़क किनारे रखा युवक का क्षत विक्षत शव - फोटो : amar ujala
परसा। ढेबरुआ थाना अंतर्गत औदही कलां गांव के पास अमरुद के बाग में सोमवार को युवक की अधजली लाश मिली है। कमर के ऊपर का हिस्सा पूरी तरह जलने से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कपड़े के रूप में सिर्फ पैंट ही शेष था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव का चेहरा जला दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। तुलसियापुर से रेड़वरिया गांव को जाने वाले प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर औदही कलां गांव के पास अमरुद के बाग में लोगों ने सोमवार की सुबह एक लाश देखी।
विज्ञापन

अधजली लाश देख सहमे लोगों ने इसकी सूचना ढेबरुआ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। नीले जिंस पैंट के जेब की तलाशी ली गई, लेकिन पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिल सके। आस-पास से भी कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। शव का चेहरा और कमर से ऊपर तक के हिस्से का सिर्फ कंकाल शेष था, जबकि नीचे का हिस्सा सुरक्षित था। शव को जानवरों ने भी नोंचा था। मौके की स्थिति से स्पष्ट हो रहा था कि मृतक चेहरा व पेट तक का हिस्सा तेजाब या किसी अन्य तीव्र ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया है, जिससे उसकी पहचान न हो सके। इस संबंध में ढेबरुआ एसओ अखिलानंद उपाध्याय का कहना था कि चेहरे का सिर्फ कंकाल ही बचा है। इससे शिनाख्त नहीं हो पा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि मौत कैसे हुई। फिलहाल छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed