फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Munim Bhai caught in the examination of Alim, filed a lawsuit

आलिम की परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई, मुकदमा दर्ज

Mon, 23 Apr 2018 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 23 Apr 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
Munim Bhai caught in the examination of Alim, filed a lawsuit
फर्जी तरीके से लिया था एडमिशन - फोटो : AmarUjala
बर्डपुर। मदरसा बोर्ड की परीक्षा में सोमवार को बर्डपुर के नव ज्योति सिद्धार्थ इंटर कॉलेज केंद्र पर एक मुन्नाभाई पकड़ा गया। वह शादी समारोह में हिस्सा लेने गए फुफेरे भाई की जगह परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक ने उसे पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में उसने एक दिन पहले भी परीक्षा देने की बात स्वीकार की। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।  
विज्ञापन

मोहाना थाना क्षेत्र के नव ज्योति सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में सोमवार को मदरसा बोर्ड के आलिम (इंटर) की परीक्षा चल रही थी। दूसरी पाली में कक्ष निरीक्षक प्रवेश पत्र से परीक्षार्थियों का मिलान कर रहे थे तो उनकी नजर एक युवक पर पड़ी। प्रवेश पत्र में चस्पा फोटो से उसकी तस्वीर नहीं मिल रही थी। शक होने पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक ओमप्रकाश यादव को सूचित किया। छात्र से पूछताछ हुई तो उसने अपना नाम अब्दुल अजीम व पता सदर थाना क्षेत्र का खुशराजपुर बताया। बताया कि वह अपने फुफेरे भाई तेतरी बाजार निवासी सेराज अहमद की जगह पर परीक्षा दे रहा है। सेराज एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गया है। इससे पहले रविवार को भी उसने परीक्षा में हिस्सा लिया था। केंद्र व्यवस्थापक की सूचना पर पहुंचे एसआई रामभवन पासवान, कांस्टेबल राम स्नेही, दिग्विजय सिंह युवक को पकड़ कर थाने ले गए।  बाद में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। प्रभारी एसओ रामभवन यादव ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक की ओर से तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed