{"_id":"6acfc31d8109f9b01b03ef76","slug":"the-ig-reviewed-crime-law-and-order-and-pending-cases-and-issued-instructions-to-the-station-in-charges-kaithal-news-c-245-1-kht1013-156544-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईजी ने अपराध, कानून एवं व्यवस्था व लंबित मामलों की समीक्षा कर थाना प्रबंधकों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईजी ने अपराध, कानून एवं व्यवस्था व लंबित मामलों की समीक्षा कर थाना प्रबंधकों को दिए निर्देश
विज्ञापन
पुलिस लाइन के सभागार में बैठक लेते आईजी। प्रवक्
कैथल। पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल अश्विन शैणवी बुधवार को कैथल पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिस लाइन के सभागार में पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना व चौकी इंचार्ज और सभी क्राइम यूनिट प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक कर जिले में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व लंबित मामलों की समीक्षा की। बैठक में गंभीर अपराधों की जांच, लंबित मामलों के निपटारे, गिरफ्तारी दर में वृद्धि, नशा व साइबर अपराधों पर नियंत्रण, महिला सुरक्षा और शिकायत निवारण प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने व अपराध नियंत्रण के संबंध किए गए कार्यों के बारे पुलिस महानिरीक्षक को विस्तृत जानकारी दी। बैठक में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन सहित, डीएसपी बीर भान, डीएसपी रमेश चंद्र, डीएसपी सुशील प्रकाश व सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज, क्राइम यूनिट प्रभारी और विभिन्न ब्रांचों के इंचार्ज मौजूद रहे।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि आईजी अश्विन शैणवी ने कहा कि पुलिस का पहला कर्तव्य अपना काम अच्छे से करते हुए अपराधी को पकड़ कर जनता को सुरक्षित माहौल देना है। पुलिस महानिरीक्षक अश्विन शैणवी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थाना व चौकी में आने वाले प्रत्येक पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से सुनकर उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। पीड़ित की शिकायत चाहे ऑनलाइन, ऑफलाइन या उच्च अधिकारियों के कार्यालय के माध्यम से प्राप्त हुई है, उस पर त्वरित निवारक कार्रवाई की जाए। लोगों की समस्याओं का थानों में त्वरित समाधान होना चाहिए।