{"_id":"57e94c4a4f1c1b7e5d574318","slug":"married-woman-died-in-doubtfull-circustenses","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
सोनिया (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के मनोहरी गांव में रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर सोमवार को पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज की डिमांड पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के मेहनिया गांव निवासी रामकरन यादव ने अपनी बेटी सोनिया की शादी तीन वर्ष पूर्व क्षेत्र के मनोहरी गांव निवासी जगदीश यादव के पुत्र अर्जुन से की थी। रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में सोनिया की मौत हो गई।
सुबह होते ही मामला पूरे गांव में फैल गया। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर सीओ बांसी महिपाल पाठक व एसओ जोगिया ईश्वरचंद प्रधान मौके पर पहुुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां निर्मला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बेटी से दहेज के रूप में एक सोने की चेन की मांग की जा रही था। इसके लिए आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा था। डिमांड पूरी न होने पर हत्या कर दी गई है और बीमारी मौत की वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि मामले की जानकारी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।