फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   lineman died by current

लोकल फॉल्ट सही करते समय आई बिजली, लाइनमैन की मौत

Mon, 15 May 2017 10:32 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 15 May 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
लोटन।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अजान गांव में सोमवार शाम लोकल फाल्ट सही करते समय बिजली सप्लाई आने से करंट की चपेट में आकर संविदा पर तैनात लाइनमैन की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों व परिजनों ने शव को लोटन चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया है। लोग जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे। मौके पर थानाध्यक्ष सहित भारी संख्या में पुलिस समझाने में जुटी रही।

क्षेत्र के खखरा खुर्द गांव निवासी बुद्धिराम यादव (34) पुत्र गोफ्तार, छिरियाकाछा विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात थे। सोमवार को क्षेत्र के ही अजान गांव में लोकल फाल्ट सही करने लिए मोबाइल के जरिए पावर हाउस से शटडाउन लिया था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह फॉल्ट सही करने के लिए पोल पर चढ़ा तभी सप्लाई शुरू कर दी गई। इससे वह तार से चिपककर जलने लगा। देखते ही देखते पूरा शरीर झुलस गया और उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। वहीं नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने शव को लोटन चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। नाराज लोगों की मांग थी कि जब तक विभागीय लोगों पर मुकदमा दर्ज नहीं होगा वह लाश को नहीं उठाएंगे। खबर लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी रही। एसओ लोटन रणविजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद लोगों को समझाने बुझाने में जुटे थे। वहीं अवर अभियंता पंकज कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि आज मैं लोटन में चार्ज पर हूं। परमानेंट जेई की तबीयत खराब है। मुझे पता नहीं है कि बुद्धिराम शटडाउन लिया था कि नहीं। इस संबंध में थानाध्यक्ष लोटन रणविजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर जो आरोपी पाए जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लोटन में चक्काजाम की सूचना पर एसडीएम विनीत उपाध्याय व सीओ डीएन तिवारी के अलावा उसका व मोहाना थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अधिकारी मामले को शांत कराने के लिए लोगों को समझाते रहे लेकिन गुस्साए लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक लोग लाश के साथ सड़क पर जाम लगाकर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed