फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   lawyers beaten a lawyer

जिरह को लेकर वकील काे वकीलों ने पीटा

Thu, 18 Aug 2016 11:08 PM IST
सिद्धार्थनगर, अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
lawyers beaten a lawyer
वकीलाें में मारपीट। - फोटो : ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायालय में बुधवार को मुकदमे के बहस को लेकर एक अधिवक्ता को दो अधिवक्ताओं ने पीट दिया। मौके पर अन्य अधिवक्ताओं के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। पीड़ित वकील ने पुलिस को दो वकीलों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने दोनों वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अधिवक्ता मंजर अब्बास रिजवी ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि वह करीब 25 वर्षों से वकालत करते हैं। 17 अगस्त को आफरीन बनाम मेराज खान के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां मामले में जिरह थी। प्रतिवादिनी के अधिवक्ता मुझसे संक्षिप्त में जिरह करने के लिए दबाव बना रहे थे। इस दौरान कोर्ट में दूसरी फाइल में गवाही चली आ रही थी।

विज्ञापन

इस बीच कोर्ट से बाहर दुकान पर चाय पीने के लिए चला गया। दोनों अधिवक्ता पीछे मेरे पास आए और गाली देते हुए बुलाने और डांटने लगे। इस बीच जैसे ही मैं कोर्ट के अंदर पेशकार के समक्ष जिरह करने के लिए पहुंचा दोनों अधिवक्ता हमारे उपर टूट पड़े और गाली देते हुए लात घुसों से पिटाई करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर अन्य अधिवक्ताओं ने पहुंचकर बीच बचाव के बाद मुझे बचाया। वह जान से मारने की भी धमकी दे रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस संबंध में एसओ शिवाकांत मिश्र ने बताया कि आरोपी शादाब व हश्शाम अनवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed