{"_id":"6acaa8d86b34fc77670eab9d","slug":"tailor-shot-dead-body-found-on-cot-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25257-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सिलाई कारीगर की गोली मारकर हत्या, चारपाई पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सिलाई कारीगर की गोली मारकर हत्या, चारपाई पर मिला शव
विज्ञापन
खोड़ा। थाना क्षेत्र की वंदना एन्क्लेव काॅलोनी में शनिवार शाम को सिलाई कारीगर की पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कारीगर का शव तीसरे मंजिल स्थित किराए के कमरे में चारपाई पर उल्टा पड़ा मिला। पुलिस और फॉरेसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई है। पुलिस ने युवक के जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से लखीमपुर खीरी के उदयपुर निवासी अंशुल (35) पिछले पांच साल से खोड़ा की वंदना एन्क्लेव काॅलोनी में किराये के कमरे में पत्नी निशा के साथ रहते थे। डेढ़ महीने से अंशुल का जीजा पप्पू भी यहां आकर उनके साथ ही रहने लगा था। अंशुल का एक बेटा और एक बेटी गांव में अपने दादा मनोहर के साथ रहते हैं। पप्पू की पत्नी भी गांव में रहती है। इस मकान में अंशुल, पत्नी निशा और जीजा तीनों एक साथ रहते थे। अंशुल और उसकी पत्नी नोएडा सेक्टर 57 की एक्सपोर्ट कंपनी में सिलाई का काम करते थे। दो दिनों से अंशुल घर पर ही था, जबकि पत्नी ड्यूटी पर गई हुई थी। पुलिस के अनुसार, दोपहर में करीब एक बजे जीजा काम से लंच करने के लिए एक बजे आया था, लंच कर वह वापस चला गया। वहीं, पत्नी निशा देर शाम साढ़े सात बजे घर लौटीं तो देखा कि पति लहूलुहान स्थिति में चारपाई पर उल्टा पड़ा है। निशा के शोर मचाने पर मकान मालिक अंकुर चौहान व अन्य लोग ऊपर आए, जिन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अंशुल के जीजा पप्पू को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है। वहीं, सूचना के बाद डीसीपी और एसीपी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि मकान के पास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। गली के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं और जीजा पप्पू से पूछताछ की जा रही है।
-- -- --
रात में पहुंची फॉरेसिंक टीम
घटना के बाद रात में करीब नौ बजे फॉरेसिंग टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे के क्राइम सीन के फोटो और वहां फैले खून के सैंपल लिए। टीम हत्या के आरोपी तक पहुंचने के लिए हर सबूत की बारीकी से जांच करती नजर आई।