{"_id":"5adcbea84f1c1b82028b5d71","slug":"kidnapped-teenager-found-arrested-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत किशोरी मिली, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत किशोरी मिली, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
kidnep
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर पुलिस ने एक माह पूर्व एक गांव से अपहृत किशोरी को रविवार की सुबह बनिस्कोहर टैक्सी टैंड से आरोपी के चुंगल से छुड़ाया लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, महिला पुलिस की देखरेख में किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
एसओ हरिनरायन दीक्षित ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि वह दलित वर्ग का है। बहला-फुसलाकर एक व्यक्ति उसकी बेटी को अगवा कर ले गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए। मिले तहरीर के आधार पर 21 मार्च को क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी तबारक के खिलाफ अपहरण व एससी,एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र के बिस्कोहर टैक्सी स्टैंड के पास मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया। टीम में निरीक्षक अरविंद कोरी, आरक्षी कृपानाथ जायसवाल, रामनरेश आदि शामिल रहे।