फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   JE adverse entry

जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि, जांच के निर्देश

Thu, 16 Jun 2016 12:09 AM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Thu, 16 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
JE adverse entry
विकास भवन के अंबेडकर सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में खाद, बीज, सिंचाई और बांधों की बदहाली का मुद्दा छाया रहा। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर विकास भवन के अंबेडकर सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में खाद, बीज, सिंचाई और बांधों की बदहाली का मुद्दा छाया रहा। इन समस्याओं के समुचित समाधान में विभागीय अफसरों की उपेक्षा का किसानों ने आरोप लगाया। डीएम ने संबंधित विभागों को शीघ्र समस्याएं दूर कराने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन


किसानों ने बैठक में निशुल्क बोरिंग योजना में किसानों को दी जाने वाली 5000 रुपये के अनुदान में खराब पाइप होने और बोरिंग कराने के बाद भी अनुदान की राशि न मिलने की शिकायत की। डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लघु सिंचाई  के जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


लोटन में बोरिंग की पाइप की गुणवत्ता की जांच के लिए एक्सईएन को कहा। किसान यूनियन के मंडलीय अध्यक्ष पटेश्वरी चौधरी ने ड्रेनेज खंड के बंधों का मरम्मत कार्य, नहरों की सिल्ट सफाई, कपिलवस्तु के पास भरवनिया के टोला रेक्सैल में स्वच्छ पेयजल की समस्या रखी। एक्सईएन वीपी सिंह को दो दिन के अंदर प्रभावित बंधों की जांच कराकर मिट्टी आदि की भराई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नहरों की सफाई से जो सिल्ट निकले उससे सड़कों को समतल किया जाए। जिलाधिकारी ने विभागीय अफसरों को निर्देश दिया कि जिन शिकायतों का समाधान किया जा रहा है, उससे उप कृषि निदेशक व संबंधित किसान को भी अवगत कराएं। किसान दिवस में ककरहवा के पास नलकूप खराब होने, बिना कनेक्शन बिजली बिल आने, किसान क्रेडिट कार्ड, पात्र गृहस्थी कार्ड के लिए गांवों में खुली बैठक कराने, फसल बीमा योजना की शिकायतें भी रखी गई।


किसान दिवस में सीडीओ अखिलेश तिवारी, पीडी प्रदीप कुमार पांडेय, उप कृषि निदेशक डॉ.राजीव कुमार, कृषि वैज्ञानिक डॉ.एसके तोमर, जिला कृषि अधिकारी एसएन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed