फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Husband killed the wife seriously injured

हादसे में पत्नी की मौत पति की हालत गंभीर

Tue, 17 May 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 17 May 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Husband killed the wife seriously injured
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
बांसी-इटवा मुख्य मार्ग पर गोल्हौरा थाना क्षेत्र के खखरी मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर हालत के चलते पति को गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बाइक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। खखरी गांव निवासी 50 वर्षीय हरिहर अपनी पत्नी 45 वर्षीय गंगोत्री को साइकिल पर बिठाकर किसी कार्य से गांव से बाहर जा रहा था।
विज्ञापन

गांव से कुछ ही दूरी पर खखरी मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद साइकिल के पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई। गंभीर चोट व अत्यधिक रक्तस्राव से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उधर, हरिहर बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल हरिहर को अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। एसओ सत्यप्रकाश यादव के मुताबिक सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed