{"_id":"6b058a0bcd2553801a0ea439","slug":"security-tightened-at-jama-masjid-police-station-entry-prohibited-without-questioning-ashram-news-c-340-1-del1011-164640-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: जामा मस्जिद थाने की सुरक्षा सख्त, बिना पूछताछ के प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: जामा मस्जिद थाने की सुरक्षा सख्त, बिना पूछताछ के प्रवेश बंद
विज्ञापन
नई दिल्ली। जामा मस्जिद थाने के भीतर पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमले की घटना के बाद थाने की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। अब थाने के प्रवेश द्वार पर आने वाले लोगों से पूछताछ और उनके आने का कारण जानने के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। बिना जांच-पड़ताल किसी को भी थाने में प्रवेश नहीं मिल रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल देखते हुए आरएएफ की एक टुकड़ी भी तैनात की गई है।
गौरतलब है कि सोमवार को जामा मस्जिद थाने में पारिवारिक विवाद के सिलसिले में काउंसलिंग के लिए बुलाए गए नबील ने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया था। इस घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद आरोपी थाने से बाहर निकलकर स्कूटी लूटकर फरार हो गया था। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने फिर पुलिसकर्मियों पर हमला किया। संवाद