Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gdsf

Noida News: क्रिप्टो निवेश के नाम पर कारोबारी से 24 लाख की साइबर ठगी

Tue, 24 Nov 2026 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
gdsf
क्रिप्टो निवेश के नाम पर कारोबारी से 24 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन

- फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर जमा कराई थी क्रिप्टोकरेंसी, रकम निकालने के लिए मांगी अतिरिक्त फीस
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर ठग अब लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर निशाना बना रहे हैं। मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी से करीब 24 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने पीड़ित को एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिये निवेश करने के लिए तैयार किया। कारोबारी ने भरोसा करके अपने सत्यापित बिनेंस अकाउंट से क्रिप्टोकरेंसी संबंधित प्लेटफॉर्म के वॉलेट में ट्रांसफर कर दी। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
नोएडा निवासी एक शख्स ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उन्हें एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग में निवेश करने का प्रस्ताव मिला था। प्लेटफॉर्म को वास्तविक और भरोसेमंद एक्सचेंज बताकर निवेश पर अच्छा मुनाफा मिलने का दावा किया गया। इसके बाद उन्होंने प्लेटफॉर्म पर दिए गए वॉलेट एड्रेस पर अपने बिनेंस अकाउंट से क्रिप्टोकरेंसी भेज दी। पीड़ित के मुताबिक, उनके खाते से डिजिटल करेंसी ट्रांसफर होने के बाद प्लेटफॉर्म पर निवेश की रकम दिखाई देने लगी।
विज्ञापन

12 नवंबर को कारोबारी ने अपनी जमा रकम निकालने का प्रयास किया तो निकासी की सुविधा रोक दी गई। पीड़ित ने जब इस संबंध में जानकारी मांगी तो आरोपियों ने जवाब देना बंद कर दिया। कुछ समय बाद उनका अकाउंट भी लॉक कर दिया गया। इस तरह न तो उनकी मूल रकम वापस मिली और न ही प्लेटफॉर्म से कोई संपर्क हो सका। इसके बाद कारोबारी को अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। शिकायत में उन्होंने 24,452 अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी होने की जानकारी दी है। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के उपाय
- क्रिप्टोकरेंसी में निवेश से पहले एक्सचेंज और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की वैधता की जांच करें।
- सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर मिलने वाले निवेश प्रस्तावों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
- कम समय में दोगुना या कई गुना मुनाफा देने के दावों से सतर्क रहें।
- रकम निकालने के लिए टैक्स, वेरिफिकेशन फीस या अन्य शुल्क के नाम पर अतिरिक्त भुगतान न करें।
- किसी अनजान व्यक्ति को अपना क्रिप्टो वॉलेट पासवर्ड, प्राइवेट की या ओटीपी न बताएं।
- निवेश से पहले वॉलेट एड्रेस और ट्रांजेक्शन की जानकारी की पुष्टि करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed