{"_id":"586d370b4f1c1ba70915a329","slug":"girl-fired-herself-after-scolded-by-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने लगाई आग
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जली छात्रा से बयान लेते नायब तहसीलदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़नी। मां की डांट स्नातक की छात्रा को इतनी नागवार लगी कि उसने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा लिया। बुरी तरह झुलसी छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना स्थानीय कस्बे का है।
कस्बा निवासी एक युवती बलरामपुर के कॉलेज में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा है। बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर मां ने उसे जमकर डांट लगा दी। यह छात्रा को नागवार लगा। बताते हैं कि क्षुब्ध होकर मकान के दूसरे मंजिल पर स्थित कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।
चीख-पुकार सुनकर मां समेत आसपास के लोग वहां पहुंचे। दरवाजा तोड़कर जब तक छात्रा को आग की चपेट से बाहर निकालते, वह बुरी तरह झुलस गई थी। छात्रा को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार ने अस्पताल पहुंचकर छात्रा का बयान भी दर्ज किया।