फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Four crooks arrested, robbery recovered

चार बदमाश गिरफ्तार, लूट का माल बरामद

Mon, 20 Mar 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 20 Mar 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Four crooks arrested, robbery recovered
लूटपाट के बाद फरार होते संदिग्‍ध - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। इटवा क्षेत्र के मुड़िला शिवदत्त के पास से 12 दिन पूर्व सराफा व्यापारी से लूट के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पिस्टल, रिवाल्वर के साथ लूटे गए आभूषण, मोबाइल और एक बाइक भी बरामद हुई है। इटवा पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम को रविवार की रात इटवा क्षेत्र के हीरखास नहर के पास से कामयाबी मिली। सभी बदमाश बलरामपुर जिले के रहने वाले हैं। उनके विरुद्ध लूट, चोरी, चेन स्नेचिंग के कई मामले पहले से भी दर्ज हैं। चारों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इटवा के चंदी चौराहे पर सराफा की दुकान चलाने वाले पटखौली नानकार निवासी संतोष कुमार कौशल को दुकान बंद कर घर लौटते समय बदमाशों ने 8 मार्च की शाम मुड़िला शिवदत्त गांव के पास लूट लिया था। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने सराफा व्यापारी को घायल कर उसके पास मौजूद गहनों से भरा बैग और मोबाइल लूट ले गए थे। घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। एएसपी अशोक कुमार व सीओ इटवा डीएन त्रिपाठी के निर्देशन में इटवा एसओ रणधीर मिश्र व स्वाट प्रभारी शिवाकांत मिश्र की संयुक्त टीम को छानबीन में लगाया गया था। पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी राकेश शंकर ने बताया कि पुलिस टीम रविवार की शाम घटना के संबंध में चर्चा कर रही थी, इसी दौरान लूट के माल के बंटवारे के लिए बदमाशों के हीरखास नहर के पास मौजूद होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

चारों तरफ से घेरेबंदी कर पुलिस टीम ने हल्की मुठभेड़ कर बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में सद्दाम निवासी चपरहिया, अरशद निवासी बढ़या पकड़ी, शफीक निवासी चपरहिया व कमरुद्दीन निवासी देवरिया सभी थाना उतरौला बलरामपुर के बताए गए हैं। उनके पास से एक रिवाल्वर, एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, उतरौला से लूटी गई बाइक और घटना में प्रयुक्त दो अन्य बाइक, लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात व मोबाइल फोन बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ डुमरियागंज, इटवा और पथरा क्षेत्र के अलावा बलरामपुर के भी विभिन्न थानों में चोरी, लूट, चेन स्नेचिंग के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ इटवा रणधीर मिश्र, स्वाट प्रभारी शिवाकांत मिश्र के अलावा एसआई पारसनाथ यादव, रामेश्वर यादव, कांस्टेबल सुनील यादव, सुभाष मौर्य, जीतबहादुर यादव, देवेश कुमार यादव, आशुतोष तिवारी, गौरव प्रताप सिंह, अवनीश सिंह, राकेश कन्नौजिया, रमेश यादव, दिनेश यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed