फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   four accidents in two hours, one died and 14 injured

2 घंटे में 4 हादसे, 1 की मौत, 14 घायल

Tue, 16 Feb 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Tue, 16 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
four accidents in two hours, one died and 14 injured
जिले की सड़कों पर सोमवार की रात दो घंटे में हुए चार हादसों में एक की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। इसमें चार लोगेां को हालत गंभीर होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दो घंटे के भीतर अलग-अलग जगहों पर हुए इन हादसों से जिला अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


पहली घटना रात 9:15 बजे सदर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनगंज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें 5 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें थाना उसका बाजार के ग्राम मधवापुर निवासी इंद्रेश उपाध्याय (22), यहीं के अवधेश उपाध्याय (25), सदर थाना क्षेत्र के ग्राम बसडिलिया निवासी शुभम (25), सब्जी मंडी निवासी मनीष कसौधन (32) व मोनू कसौधन (30) शामिल हैं। दो लोगों को हालत गंभीर होने पर बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। शेष का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। करीब 15 मिनट बाद रात 9.30 बजे इसी मार्ग पर थाना उसका बाजार क्षेत्र के पकड़ी बाजार के पास दूसरा हादसा हुआ।
विज्ञापन


असंतुलित बाइक पेड़ से टकराने से मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम दुमदुमवां निवासी मिनकू तिवारी (36) के रूप में हुई है। बाइक पर सवार दूसरा युवक बिगाडू (30) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इसी बीच पकड़ी बाजार में घर वालों के साथ रास्ता पार करने की कोशिश कर रहा चार साल का मासूम रामदीन तेज रफ्तार में आ रही बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया। डॉक्टरों ने उसे भी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बांसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अदिलापुर के पास रात करीब 10:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का नाम मनोज (20) व राहुल (16) है। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed