{"_id":"5779494f4f1c1bf96f7f9cd0","slug":"five-days-before-the-wedding-with-her-lover-on-the-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से पांच दिन पूर्व युवती प्रेमी के साथ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से पांच दिन पूर्व युवती प्रेमी के साथ फरार
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
इसी युवक ने रची अपहरण की साजिश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पांच दिनों बाद शादी होनी थी। घर वाले धूमधाम से बेटी के विदाई की तैयारियों में मशगूल थे। इस बीच परिजनों के अरमानों पर पानी फेरते हुए युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामला गौल्हौरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं। कोई सुराग न मिलने पर रविवार को पुलिस को अवगत कराया। हालांकि कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। मौखिक सूचना के आधार पर पुलिस भी सक्रिय हो गई है।
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी 5 जुलाई को होनी थी। घर में जोर-शोर से शादी की तैयारियां चल रही थी। परिजन हल्दी-मंडप की व्यवस्थाओं में जुटे हुए थे। इसी दौरान 30 जून की रात युवती घर छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजन दो दिनों तक युवती की तलाश करते रहे। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। थक हार कर परिवारीजन रविवार को पुलिस की शरण में पहुंचे।
मौखिक सूचना देते हुए युवती की तलाश की गुहार लगाई है। इस संबंध में गोल्हौरा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव का कहना था कि किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई, बस मौखिक सूचना ही मिली है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से तलाश कर रही है। समय रहते युवती मिल जाती है तो ठीक, वरना मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।