फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Farmer's death in farming

खेत में खाद डालने गए किसान की मौत

Thu, 28 Dec 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 28 Dec 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death in farming
death
शोहरतगढ़। क्षेत्र के अलगा गांव में बुधवार को खेत में खाद डालने की गए किसान की घर लौटने के बाद शाम को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। लोग ठंड से मौत की आशंका जता रहे हैं। अलगा गांव निवासी राधेश्याम (36) पुत्र श्रीपत गांव के बाहर खेत में बुधवार दोपहर को खाद डालने के लिए गया था। घर लौटने के बाद शाम करीब चार बजे राधेश्याम की तबीयत खराब हो गई। घरवाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गांव के प्रधान रामतीरथ ने मामले की सूचना हलका लेखपाल सुरेंद्र यादव को दी।
विज्ञापन

सूचना पर गुरुवार को लेखपाल सुरेंद्र गांव में पहुंचकर मृतक राधेश्याम के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, लेकिन घरवालों ने इंकार कर दिया। इस संबंध में लेखपाल ने बताया कि क्षेत्र में 36 वर्षीय राधेश्याम की आकस्मिक मौत बुधवार को शाम करीब चार बजे हो गई थी। मौत की वजह जानने के लिए घरवालों से पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया था, लेकिन परिवार के लोगों ने इंकार कर दिया। इस दौरान प्रधान रामतीरथ, शत्रुघ्न, कृष्ण कुमार, इलियास, प्रभु यादव, सफी मोहम्मद, गोविंद, रामप्रकाश, लवकुश और रामसुभग आदि मौके पर मौजूद रहे। इस संबंध में एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि ठंड से मौत की सूचना उनके संज्ञान में नहीं है। जांच करा कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed