{"_id":"575865484f1c1be8389c534b","slug":"electronics-store-robberies","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में चोरी
Siddharth Nagar
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस गश्त के दावों को धता बताते हुए चोरों ने ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहा स्थित इलेक्ट्रानिक्स की दुकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गड़ाकुल निवासी जमील की ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। मंगलवार की शाम जमील का भाई अब्दुल्लाह दुकान बंद कर घर चला गया। इस बीच रात्रि में चोर दुकान का ताला तोड़ अंदर घुसे। दुकान में रखा टीवी, इंवर्टर, बैटरी, सोलर पैनल सहित अन्य सामान गायब कर दिया। बुधवार सुबह अब्दुल्लाह दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा देख सन्न रह गए। अब्दुल्लाह के मुताबिक चोरों ने दुकान में रखा 17 सोलर पैनल, सात एलईडी टीवी, नौ इंवर्टर, 17 बैट्री व 33 पंखे चोर उठा ले गए।
दुकान के शटर में लगे तालों की हालत इस प्रकार थी, जैसे चोरों ने हथौड़े से मार कर उसे तोड़ा हो। मेनरोड से सटे दुकान में हुई चोरी से तुलसियापुर चौराहे के व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों में दहशत कायम है। सीओ शंकर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
वहीं तुलसियापुर चौराहे पर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले डेढ़ वर्षों में इस चौराहे पर चोरी की करीब 24 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। व्यस्त चौराहे पर पुलिस हमेशा रात्रि गश्त का दावे करती है, लेकिन चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा। चौराहे के आस-पास के लोगों में लगातार भय बना हुआ है।