फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Driver dies in driver's death

ट्रक का तिरपाल हटा रहे चालक की करंट से मौत

Sat, 28 Apr 2018 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 28 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Driver dies in driver's death
बांसी में तार के संपर्क में आया ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
बांसी। नगर के अकबर नगर वार्ड में शनिवार को पानी बोतल लेकर फैजाबाद से आए ट्रक चालक की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। चालक ट्रक के ऊपर चढ़कर तिरपाल हटा रहा था, इसी दौरान हाईटेंशन तार से वह स्पर्श हो गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के परासडीह गांव निवासी सूर्यमणि शुक्ला (50) ट्रक चालक है। वह शनिवार को फैजाबाद से पानी का बोतल लेकर अकबर नगर मोहल्ले में स्थित एक कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी पर आया था। दोपहर में पानी के बोतल के 12 गत्ते व कोल्ड ड्रिंक उतारने के लिए ड्राइवर सूर्यमणि शुक्ला स्वयं ट्रक पर चढ़कर तिरपाल खोल रहा था। इसी दौरान ट्रक के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से शरीर स्पर्श हो गया, जिससे वह तार में ही चिपक गया। कुछ ही देर में उसका पूरा शरीर झुलस गया। ट्रक में भी करंट उतर गया, जिसके चपेट में आने से ट्रक के नीचे बैठे दो कुत्ते भी मर गए। घटना की सूचना तत्काल मोहल्लेवासियों ने पुलिस व बिजली विभाग को दी। प्रभारी कोतवाल विक्रम अजीत राय, एसआई रविकांत मणि त्रिपाठी, सिपाही दिनेश यादव, जनार्दन यादव, अखिलेश यादव, शमशाद अहमद घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति बंद कराते हुए प्रभारी कोतवाल ने शव को तार से उतरवाया। घटना की सूचना पाते ही नगर पालिका अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी, सभासद मो. इरफान आदि भी पहुंच गए। प्रभारी कोतवाल विक्रम अजीत राय ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के घरवालों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed