{"_id":"5a2977a64f1c1b6e468b8f8a","slug":"district-youth-arrested-on-rajasthan-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पकड़ा गया जिले का युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पकड़ा गया जिले का युवक
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
BSF
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। राजस्थान के गंगानगर अंतरराष्ट्रीय सीमा से बीएसएफ के जवानों ने सीमा पर घूमते हुए सिद्धार्थनगर के एक युवक को पकड़ा है। युवक से बीएसएएफ के जवान पूछताछ कर रहे हैं। जिले की पुलिस युवक की क्राइम हिस्ट्री खंगालने में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवान गश्त पर थे, तभी उन्हें एक युवक सीमा पर घूमता हुआ दिखाई दिया। जवानों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक अपना नाम जुम्मन खान (22) पुत्र मोहम्मद रफी निवासी खजुरिया तेतरी बाजार सिद्धार्थनगर बताया। युवक से मिली जानकारी के बाद बीएसएफ के अधिकारियों ने पड़ताल के लिए जिले एएसपी से संपर्क किया तो जांच में युवक द्वारा बताया गया पता सही निकला। पुलिस युवक की क्राइम हिस्ट्री भी खंगाल रही है।
इस संबंध में एएसपी अरविंद मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पता किया गया तो युवक का पता सही पाया गया है। फिल्हाल सदर थाने में उसके खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है। मामले की छानबीन की जा रही है।