{"_id":"5a11b1984f1c1b9f678bc4ac","slug":"cash-in-two-houses-theft-on-the-same-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात दो घरों में नकदी, जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात दो घरों में नकदी, जेवरात चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
डिवलीडीहा चौबे में भगौती के घर में चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। सर्द रातों में चोरों का कहर बढ़ता जा रहा है। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डिवलीडीहा चौबे गांव में शनिवार रात चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर नकदी, जेवरात समेत लाखों का माल उड़ा दिया। सुबह घरवालों की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार ने चोरी की सूचना थाने पर दे दी है।
डिवलीडीहा चौबे गांव निवासी भगवती के परिवार के सदस्य शनिवार रात खाना खाकर अपने कमरों में सोने चले गए। रात में चोरों ने घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हो गए। घर में रखा तीन बक्सा व तीन सूटकेस उठा ले गए। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर खोजबीन शुरू हुई गांव के पश्चिम करीब 500 मीटर की दूरी पर टूटा बक्सा व सूटकेस मिला। पीड़ित भगवती के मुताबिक बक्सों में सोने का मंगलसूत्र, झाला और चांदी का पायल, करीब 20 हजार रुपये नकदी, कपड़ा समेत अन्य सामान चोर ले गए।
इसी रात क्षेत्र के ही तेनुई डिहवा में भी चोरों ने विश्राम के घर को भी निशाना बनाया। घर के पीछे की दीवार में उत्तर दिशा की तरफ चोर नकब काटकर घर के अंदर प्रवेश हो गए। इसके बाद घर में रखा सूटकेस व बक्सा उठा ले गए। रविवार की सुबह जब सोकर उठा और आंगन में गया तो पीछे की दीवार में सेंध कटा देख भौचक रह गया। गांव के उत्तर दिशा में स्थित मधुकरपुर गांव के सीवान में सूटकेस टूटा पड़ा मिला। विश्राम के मुताबिक चोर बक्से व अटैची में रखा 10000 नगदी समेत सोने की कील, एक जोड़ी झाला और चांदी का एक जोड़ा पायल उठा ले गए।
विज्ञापन
दोनों घरों से चोर करीब पौने दो लाख के सामान ले गए हैं। इस संबंध में त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी है। अभी तक नकबजनी की घटना से संबंधित कोई तहरीर नहीं मिली है। मौके पर पहुंचकर जांच करवाई जा रही है।