{"_id":"57af55cd4f1c1b352dee455d","slug":"brother-and-niece-in-land-disputes-with-beatings-injuries","type":"story","status":"publish","title_hn":" भूमि विवाद में भाई और भतीजी से मारपीट, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में भाई और भतीजी से मारपीट, घायल
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 13 Aug 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती चिनके।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई। इसमें भाई व उसकी पत्नी ने मिलकर दूसरे भाई व भतीजी को पीटकर लहूलुहान कर दिया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने मामले को शांत कराकर एंबुलेंस की मदद से घायलों को इटवा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों के मुताबिक स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के सेमरी निवासी चिनके व उसके भाई राम गुलाम में भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। उसी को लेकर शनिवार सुबह दोनों भाइयों में कहासुनी होने लगी। मामला इस कदर बढ़ा कि बात मारपीट तक आ गई और दूसरे भाई की पत्नी व वह खुद लाठी डंडा लेकर मारपीट कर दोनों को लहूलुहान कर दिया।
मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले का शांत कराया। घटना में चिनके घंटों बेहोश पड़ा रहा। उसके मुंह न नाक से खून निकल रहा था। 16 वर्षीय बेटी सरिता भी चोटिल हो गई। ग्रामीणों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा में भर्ती कराया।
विज्ञापन
डॉक्टरों के मुताबिक स्थिति में सुधार हो रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है कार्रवाई की जाएगी।