फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bride and groom hostage looted

दूल्हा-दुल्हन को बंधक बनाकर लूटा

Thu, 17 Nov 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 17 Nov 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Bride and groom hostage looted
robbry - फोटो : amar ujala
बस्ती। संतकबीरनगर से बुधवार रात लूटपाट कर भागे लग्जरी कार सवार बदमाशों ने कलवारी थानाक्षेत्र के बेइली के पास भी दुस्साहसिक घटना को दिया। बदमाश सिद्धार्थनगर से शादी करके लौट रहे दुल्हा-दुल्हन को कार समेत अगवा करके सुनसान स्थान पर ले गए और जमकर पिटाई की । इसके बाद कार में सवार सभी के हाथ-पांव बांधकर ढकेल दिया और सारा सामान लूट कर भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों का छावनी टोल प्लाजा तक पीछा किया लेकिन वहां वे साइड लेन में कार छोड़कर फरार हो गए। दूल्हे की तहरीर पर कलवारी पुलिस ने कार सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

 संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के पौली सोनहन निवासी मो. रफीक की शादी सिद्धार्थनगर बांसी कोतवाली क्षेत्र के तिलौली छिलावल गांव में  दोस्त मोहम्मद की पुत्री नूरुन्निशा से बुधवार को संपन्न हुई। वहां से देर शाम बारात संतकबीरनगर के लिए वापस हुई। 
विज्ञापन

दूल्हे की कार में दुल्हन  के अलावा दो महिला रिश्तेदार व चालक समेत पांच लोग सवार थे। उनकी कार के साथ बारातियों की दो बोलेरो भी रवाना हुई, लेकिन कार बोलेरो से काफी आगे निकल गई। बस्ती से कलवारी रोड पर कुसौरा से पहले बेइली के निकट निर्माणाधीन पुलिया के पास कार पहुंची थी कि तभी पीछे से आए कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी को रोक लिया और ड्राइवर के साइड के शीशे को तोड़कर उसके ऊपर असलहा तान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बदमाशों में से दो ने डरा धमका कर गाड़ी में सवार सभी महिलाओं को अपनी कार में बैठा लिया। दूल्हे और कार ड्राइवर छावनी थानाक्षेत्र के अमोढ़ा निवासी मो. नसीम को बेइली तिराहे से दाहिने मुड़कर मसान डीह गांव के पास स्थित स्कूल के पीछे सूनसान जगह पर ले गए। वहां सभी को उतारकर पहले मरा पीटा फिर दूल्हे के साफे से सबका हाथ-पांव दिया और जेवर व नकदी लूट ले गए । एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामूली गफलत में बदमाश निकलने में कामयाब हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed