फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bogus smuggling of fake manure

नकली खाद की तस्करी का भंडाफोड़

Mon, 20 Nov 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 20 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bogus smuggling of fake manure
लोटन कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त और बरामद खाद। - फोटो : अमर उजाला
लोटन। कोतवाली पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा से सटे कन्हौली गांव में ब्रांडेड खाद की डुप्लीकेट बोरियों में नकदी व मिलावटी खाद भरकर तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने 26 बोरी मिलावटी खाद व 105 बोरी ब्रांडेड खाद के रैपर बरामद किए हैं। एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

लोटन कोतवाली प्रभारी अंजनी कुमार राय को रविवार की रात गश्त के दौरान मुखबिर ने बॉर्डर पर स्थित कन्हौली गांव के एक मकान में बड़ी मात्रा में नकली व मिलावटी खाद रखे जाने की सूचना दी। बताया कि ब्रांडेड खाद की बोरी में इसे भरकर बॉर्डर पार नेपाल भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने मकान पर छापा मारा। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य साथी फरार हो गए। पूछताछ में उसने अपना नाम बैतुल्लाह, जबकि फरार साथियों के नाम इश्तियाक, नसीरुद्दीन, मुराली व धनराज गोंड बताए। पुलिस ने बैतुल्लाह की निशानदेही पर घर के अंदर कमरे रखा 21 बोरी सुपर, 4 बोरी यूरिया, एक बोरी डाई सहित कुल 26 बोरी यूरिया खाद व 105 बोरी ब्रांडेड खाद के खाली रैपर बरामद किया गया। दो बाइक भी मिलीं जिनके कागजात उपलब्ध नहीं थे। बैतुल्लाह ने बताया कि साथियों के साथ वह नकली व मिलावटी खाद को ब्रांडेड खाद कंपनियों के रैपर में भरकर स्थानीय व नेपाल राष्ट्र में बाइक से सप्लाई करता था। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, कापी राइट एक्ट, वाहन एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी के साथ आरक्षी आरक्षी जनार्दनपटेल, गिरजेश तिवारी, उदय प्रताप राय व संतराम यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed