फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike rider enters the neck of the young man, death

बाइक सवार युवक के गले में घुसा सरिया, मौत

Sun, 15 Oct 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 15 Oct 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
Bike rider enters the neck of the young man, death
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
चिल्हिया (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के चिल्हिया गांव निवासी दो सगे भाई नेपाल के तौलिहवा में रविवार की सुबह किसी काम से गए थे। घर लौटते समय ट्रॉली पर लदा सरिया गले में घुसने से एक भाई की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक भाई बाइक गिरने से जख्मी हो गया। उसका नेपाल के ही एक अस्पताल में उपचार हो रहा है। दूसरे की लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार के लोग नेपाल के लिए रवाना हो गए थे। 
विज्ञापन

क्षेत्र के चिल्हिया गांव निवासी रणजीत (20) और आदर्श (15) पुत्र मधुर श्याम गुप्ता सोमवार की सुबह किसी काम से बाइक से नेपाल के कपिलवस्तु जिले के तौलिहवा में गए हुए थे। काम पूरा होने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि अभी वह तौलिहवा से पांच किलोमीटर दूर बैदौला गांव के निकट पहुंचे थे कि बाइक के आगे जा रही सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक रुक गई। सरिया ट्रॉली से पीछे बढ़ा हुआ था।
विज्ञापन

रणजीत तो जल्दी से सिर को नीचे कर लिया, जबकि पीछे बैठे आदर्श के गले में सरिया घुस गया। हादसे में आदर्श की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक गिरने से रणजीत भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची तौलिहवा पुलिस ने घायल को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जबकि आदर्श के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी गई। इसके बाद पिता मधुर श्याम गुप्ता नेपाल रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed